खरगोन। The India Speaks Desk
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 10 सितंबर को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित दूध डेयरियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 09 डेयरियों से दूध, घी और पनीर के नमूने जांच हेतु लिए गए।
9 डेयरियों से लिए गए नमूने


निरीक्षण के दौरान टीम ने कई डेयरियों से नमूने एकत्र किए।
ग्राम ऊन स्थित नारायण डेयरी से दूध और घी
राज डेयरी एवं श्री महावीर डेयरी से दूध
📞 7772828778 | 7723024600
ग्राम बामंदी की पटेल दूध डेयरी और संत सिंगाजी डेयरी से दूध
ग्राम मगरखेड़ी की सांवरिया दूध डेयरी से दूध
ग्राम जुजाखेड़ी की गुजरश्री दूध डेयरी से दूध
मंडलेश्वर की श्याम दूध डेयरी से दूध और पनीर
महेश्वर की फेमस दूध डेयरी से दूध
जांच के लिए भोपाल भेजे गए नमूने
मुख्य खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी श्री एच.एल. आवास्या ने बताया कि सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।
“जांच उपरांत यदि नमूने अमानक स्तर के पाए जाते हैं तो संबंधित विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।” – श्री एच.एल. आवास्या
आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों के साथ अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा। इस कार्रवाई में श्री एच.एल. आवास्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.आर. सोलंकी और एन.एस. सोलंकी मौजूद रहे।












