📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk
राजधानी दिल्ली के लालकिला क्षेत्र में हुए भीषण कार ब्लास्ट के बाद पूरे मध्यप्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट मोड पर रखा है।

दिल्ली ब्लास्ट में अब तक की बड़ी बातें

सोमवार शाम लगभग 6:45 बजे लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक Hyundai i20 कार में जोरदार धमाका हुआ।

विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के कई वाहन और दुकानों के शीशे चटक गए।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, NIA, और NSG की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने विस्फोटक सामग्री के नमूने इकट्ठे किए हैं, जिनकी रासायनिक जांच जारी है।

कार के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

शुरुआती जांच में पुलिस को दो संदिग्धों के CCTV फुटेज मिले हैं, जिनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

जांच एजेंसियों ने UAPA और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।


खरगोन कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

जिला कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने रविवार देर शाम जिले के सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात में स्वयं फील्ड में गश्त करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने कहा कि दिल्ली में हुई घटना को देखते हुए जिले में सतर्कता और निगरानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।


👮‍♀️ प्रशासन और पुलिस हुई अलर्ट

निर्देशों के बाद खरगोन जिले के सभी एसडीएम ने पुलिस बल के साथ मिलकर बीती रात गश्त की।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि हर वाहन की जांच करें, और बिना अनुमति के घूम रहे संदिग्ध वाहनों या व्यक्तियों पर तुरंत रिपोर्ट बनाएं।


कलेक्टर मित्तल ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत 100 नंबर या निकटतम थाने में दें।
प्रशासन ने साफ किया है कि “सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।