खरगोन। विशाल भमोरिया
जिले की बलकवाड़ां थाने की खलटाका चौकी क्षेत्र में शराब की बिक्री की पोल खोल देना वाला मामला फ़िर सामने आया, मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की लाड़ली बहनों ने सड़कों पर उतर कर अवैध रूप से चौकी क्षेत्र में बिक्री हो रही शराब से परेशान होकर शनिवार को चौकी पर आवेदन पत्र प्रस्तुत करने पहुंची, शराब बंद करो, शराब बंद करो, के नारे लगाते हुए चौकी पर पहुंची।
महिलाओं के साथ युवा समाजसेवी भी आवेदन देने पहुंचे।
आप को बता दे कि पूर्व में भी शराब बंद करवाने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन चौकी क्षेत्र में शराब लगातार बेची जा रही हैं। जिससे लाडली बहने एक बार फिर से सड़को पर उतर कर पुलिस को आवेदन देने पहुंचे। आगे उन्होंने बताया कि हमारी माँग़ पूरी नहीं हुई तो कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे।
खलटाका चौकी पुलिस वाहनों के द्वारा परिवहन शराब के जखीरे पकड़ कर हमेशा अखबारों की सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन क्षेत्र में बिक रही शराब की पोल ग्रामीण महिलाओं ने खेल दी है, जो जमीनी सच्चाई है।
इनका कहना है
खलटाका ग्राम की महिलाओं द्वारा अवैध शराब कच्ची शराब बिक्री के संबंध में आवेदन दिया हैं, जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
सहायक उप निरीक्षक अशोक नैय्यर खलटाका चौकी












