📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। ( विशाल भमोरिया) नगर पालिका परिषद खरगोन में अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए लोकप्रिय चित्ते साहब की पुनः वापसी पर शहर के पत्रकार जगत में हर्ष की लहर देखी गई। बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुँचकर पत्रकार साथियों ने चित्ते साहब का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

जनहित के मुद्दों पर होगी सक्रियता

स्वागत समारोह के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए चित्ते साहब ने कहा कि खरगोन की जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शहर का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से आने वाले सुझावों और जन समस्याओं पर नगर पालिका प्रशासन पूरी संजीदगी से कार्य करेगा।

सहयोग और समन्वय का बना माहौल

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि चित्ते साहब का पूर्व का कार्यकाल भी काफी सफल रहा है। उनके आने से नपा के कामकाज में पारदर्शिता और गति आएगी। स्वागत करने वालों में शहर के वरिष्ठ पत्रकार सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने एक स्वर में उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को नए आयाम मिलेंगे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।