📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

थाना मंडलेश्वर पुलिस की दबिश — ₹5.65 लाख कीमत के 113 किलो गांजे के पौधे बरामद

मंडलेश्वर। The India Speaks Desk
खरगोन जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मंडलेश्वर पुलिस ने नवादा फलिया ग्राम भकलाया में दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध गांजे की खेती करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खेत से कुल 180 गांजे के पौधे (वजनी लगभग 113 किलो) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5,65,000/- बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री अनुराग और उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खेती पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उसी के पालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविंद्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 04 नवम्बर 2025 को थाना मंडलेश्वर को मुखबिर से सूचना मिली कि नवादा फलिया ग्राम भकलाया निवासी परसराम पिता रघुराम डावर ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

“आरोपी परसराम डावर के खेत में 180 गांजे के पौधे मिले, जिनका वजन 113 किलो है। आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
— श्वेता शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मंडलेश्वर

आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

मौके से आरोपी परसराम पिता रघुराम डावर निवासी नवादा फलिया, ग्राम भकलाया को गिरफ्तार किया गया।
उसके विरुद्ध थाना मंडलेश्वर पर अपराध क्रमांक 329/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में
थाना प्रभारी दीपक यादव, उनि. प्रवीण निकुम, सउनि. लक्ष्मीनारायण बडोदिया, सउनि. रमेश वास्कले, प्र.आर. धर्मराज, दिनेश, अमित पाल, अभिषेक, आशीष, कुंदन, राकेश, धर्मेन्द्र, संजय, एवं राजकुमार दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।