📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

485 पेटियों में 4365 लीटर अवैध शराब बरामद, गुजरात पासिंग ट्रक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

खरगोन। The India Speaks Desk

खरगौन पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पशु आहार के कट्टों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 41 लाख 70 हजार 600 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया है, जिसमें शराब, ट्रक और पशु आहार के कट्टे शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर सख्ती के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

मुखबिर की सूचना पर मंडलेश्वर पुलिस ने की घेराबंदी

दिनांक 16.12.2025 को थाना प्रभारी मंडलेश्वर उनि दीपक यादव को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुजरात पासिंग टाटा ट्रक में पशु आहार के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छुपाकर मंडलेश्वर–धामनोद रोड से गुजरने वाला है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गांधीनगर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार टाटा ट्रक क्रमांक GJ25T8388 आता दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

ट्रक चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम दलपत निवासी बडारखेड़ा, तहसील बंगु, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) बताया।
ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर पशु आहार के कट्टे भरे मिले। जब कट्टों को हटाया गया तो उनके नीचे अवैध शराब की भारी खेप छुपाकर रखी गई थी। शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस द्वारा आरोपी दलपत पिता नाथूसिंह राणावत, उम्र 29 वर्ष के कब्जे से— 485 पेटियों में कुल 4365 लीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत – ₹21,12,660), गुजरात पासिंग टाटा ट्रक (कीमत – लगभग ₹20,00,000), पशु आहार के 200 कट्टे (कीमत – लगभग ₹58,000) प्राप्त की गई। इस प्रकार कुल जब्त मशरूके की कीमत ₹41,70,600 आंकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना मंडलेश्वर में अपराध क्रमांक 368/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन स्थानों पर इसकी आपूर्ति की जानी थी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।