📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

हिंग्लाज माता की शोभायात्रा का भी होगा भव्य स्वागत, शहर में बढ़ेगा कौमी एकता का संदेश

खरगोन। The India Speaks Desk
रामनवमी के पावन अवसर पर खरगोन शहर में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। मुस्लिम सद्भावना मंच द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की जाएगी।

तालाब चौक पर होगा श्रीराम शोभायात्रा का स्वागत

मंच संयोजक अजीजुद्दीन शेख ने बताया कि कलश चौक से निकलने वाली रघुवंशी समाज की शोभायात्रा का तालाब चौक पर मंच लगाकर स्वागत-सत्कार किया जाएगा। यहां मंच के सदस्य पुष्पवर्षा करेंगे और शोभायात्रा में शामिल समाज प्रमुखों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित करेंगे।

यह आयोजन दोनों समाजों के बीच सामाजिक समरसता और संवाद को मजबूत करने का माध्यम बनता जा रहा है।
“हमारा उद्देश्य शहर में आपसी भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देना है, जिससे सभी समुदाय मिल-जुलकर त्योहार मनाएं।”

वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

मंच द्वारा यह पहल कई वर्षों से लगातार की जा रही है। इसी का परिणाम है कि हिंदू समाज के लोग भी मोहर्रम और ईद मिलादुन्नबी जैसे अवसरों पर मुस्लिम समाज के चल समारोह का स्वागत करते हैं, जिससे शहर में भाईचारे का माहौल और मजबूत होता है।

हिंग्लाज माता शोभायात्रा का भी होगा स्वागत

मंच के नेतृत्व में भावसार समाज द्वारा निकाली जाने वाली हिंग्लाज माता की शोभायात्रा का भी स्वागत किया जाएगा। इस बार पहली बार हैदर मस्तान चौक पर स्वागत मंच लगाया जाएगा, जहां पुष्पवर्षा और पुष्पमालाओं से स्वागत किया जाएगा।

मंच संयोजक ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की है कि वे सुबह 9 बजे तालाब चौक, शाम 5 बजे हैदर मस्तान चौक पर एकत्रित होकर इस आयोजन में भाग लें और कौमी एकता को मजबूत बनाने में योगदान दें।

उल्लेखनीय है कि अजीजुद्दीन शेख पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुके हैं और मुस्लिम समाज के सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।