📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ट्रालियों में रेडियम पट्टी लगाने की अपील, जीरो फैटालिटी प्लान पर काम शुरू

खरगोन। The India Speaks Desk

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं के कारणों के गहन विश्लेषण, नियमों के सख्त पालन और समन्वित अभियान पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने निर्देश दिए कि सड़क हादसों में घायल और मृतकों के विसरा की मादक द्रव्य जांच अनिवार्य की जाए। सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। साथ ही ब्लाइंड स्पॉट पर रोड मार्किंग, झाड़ियों की सफाई और सड़क सुरक्षा सुधार कार्य नियमित रूप से किए जाएंगे।

रेडियम पट्टी अभियान और जीरो फैटालिटी लक्ष्य

पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने ट्रालियों के पीछे रेडियम पट्टी लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे रात्रि दुर्घटनाओं में कमी आएगी। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और नियम उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई करेंगे।
कलेक्टर ने जिले के लिए जीरो फैटालिटी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, जिसके तहत चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।