रस्साकशी में कलेक्टर भव्या मित्तल की टीम ने किया दमदार प्रदर्शन
खरगोन। The India Speaks Desk
खरगोन का स्टेडियम मंगलवार की सुबह खेल भावना और उत्साह से सराबोर दिखा। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से शुरू हुए सांसद खेल महोत्सव का आगाज़ बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने किया। उनके साथ विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह और पार्टी अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे भी मौजूद रहीं।
पंजीकरण से लेकर ब्लॉक स्तर तक — प्रतियोगिताओं का सफर
महोत्सव के जिला प्रभारी श्री लक्ष्मण काग ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत पंजीकरण से हुई। इसके बाद स्कूल और संकुल स्तर की स्पर्धाओं ने बच्चों के उत्साह को नई उड़ान दी। अब कार्यक्रम अपने ब्लॉक लेवल राउंड में प्रवेश कर चुका है और इसकी शुरुआत खरगोन से की गई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सबसे प्रतीक्षित मुकाबला था—
महिला रस्साकस्सी।
एक ओर थीं कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अगुवाई में महिला अधिकारी, वहीं दूसरी ओर पार्टी संगठन की महिला टीम, जिसका नेतृत्व श्रीमती नंदा ब्राह्मणे कर रही थीं।
तनाव और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुकाबला हुआ और आखिरकार कलेक्टर भव्या मित्तल की टीम विजेता बनी।
पुरुष वर्ग में सीईओ श्री आकाश सिंह और सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की टीमों के बीच खेला गया मुकाबला कड़ी टक्कर के बाद ड्रॉ रहा।
📞 7772828778 | 7723024600
कबड्डी में बच्चों ने दिखाया ज़बरदस्त खेल
पहले दिन कबड्डी और रस्साकस्सी की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। परिणाम इस प्रकार रहे—
बालिका वर्ग
09–12 : विजेता संकुल क्रमांक 01 खरगोन, उपविजेता संकुल लोनारा
06–08 : विजेता संकुल मेनगांव, उपविजेता स्कूल क्रमांक 2 खरगोन
बालक वर्ग
06–08 : विजेता संकुल क्रमांक 02 खरगोन
09–12 : विजेता संकुल कन्या क्रमांक 01 खरगोन, उपविजेता लोनारा
महाविद्यालय पुरुष वर्ग
विजेता IIT महाविद्यालय खरगोन
उपविजेता PG कॉलेज खरगोन
जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक—सभी की रही भागीदारी
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बाई, सहायक आयुक्त (आदिम जाति विभाग) श्री इकबाल आदिल हुसैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कानुड़े, पर्यटन नोडल अधिकारी श्री नीरज अमझरे सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
संचालन श्री अमित शर्मा ने किया तथा आभार जिला खेल अधिकारी सुश्री पवी दुबे ने व्यक्त किया।
आने वाले दिनों में सभी ब्लॉकों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।












