📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

स्थायी भवन से ग्राम प्रशासन को मिलेगी मजबूती

धार /विशाल भमोरिया

धार जिले की उमरबन जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोठड़ा में पंचायत भवन के अभाव को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शासन द्वारा नवीन पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद अब इसका निर्माण कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है।
इसी क्रम में मंगलवार को पंचायत कर्मियों द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे ग्राम में विकास को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच अनीता बाई, उप सरपंच संजय बेड़ा, ग्राम पंचायत सचिव गोकुल कटारे, मोहन जाट सहित ग्राम पंचायत के वरिष्ठ सदस्य, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्राम स्वराज्य की दिशा में अहम कदम

ग्रामीण विकास की इस कड़ी में पंचायत भवन का निर्माण एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। यह भवन न केवल ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाएगा, बल्कि स्थानीय शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य को ग्राम के लिए लाभकारी बताते हुए शासन और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति हर्ष व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।