📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

समय सीमा से पूर्व कार्य पूर्ण, मण्डलेश्वर के बीएलओ और टीम को मिला सम्मान

मण्डलेश्वर। The India Speaks Desk
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 183, महेश्वर में मतदाता सूची कार्य को निर्धारित समय सीमा से पूर्व शत प्रतिशत पूर्ण करने पर मण्डलेश्वर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पूर्वा मण्डलोई ने संबंधित टीम को सम्मानित किया।

मतदान केन्द्र क्रमांक 152, फीफरिया (कुल मतदाता 260) के बीएलओ महेशचंद्र गोयलित, बीएलओ सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माधुरी वर्मा, सहायिका शिवानी भालेकर एवं शर्मिला सिटोले को यह सम्मान प्रदान किया गया। टीम ने समय पर सर्वे, सत्यापन और प्रविष्टि कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तर पर भी भेजा जाएगा प्रस्ताव

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पूर्वा मण्डलोई ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत यह टीम अनुकरणीय कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि “समयबद्धता, सत्यापन और डेटा की शुद्धता—मतदाता सूची की गुणवत्ता का आधार है, और इस टीम ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।”

उत्कृष्ट कार्य के आधार पर संबंधित बीएलओ को जिला स्तर पर पुरस्कार के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।


अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह

सम्मान कार्यक्रम के दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कैलाश सस्तिया, नायब तहसीलदार संजय बावेल, वरुण उपाध्याय, रवि, पटवारी एवं संबंधित बूथ के सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने टीम की प्रतिबद्धता और त्वरित कार्यशैली की सराहना की।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।