📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. वंदना मालवीय ने बंदियों को बताए कानूनी अधिकार

बड़वाह। The India Speaks Desk
मानव अधिकार दिवस के अवसर पर उप जेल बड़वाह में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। तहसील न्यायालय बड़वाह से न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. वंदना मालवीय की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में बंदियों को उनके मौलिक और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान बताया गया कि उप जेल बड़वाह में कुल 86 बंदी हैं, जिनमें

विचाराधीन बंदी – 76

सजायाफ्ता बंदी – 08

सिविल बंदी – 02

न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. वंदना मालवीय ने सभी बंदियों को मानव अधिकार, कानूनी अधिकार, तथा नेशनल लोक अदालत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

न्यायाधीश ने सुनी बंदियों की समस्याएँ

शिविर के दौरान बंदियों से उनकी व्यक्तिगत और कानूनी समस्याओं के बारे में विस्तार से पूछा गया।

“बंदियों को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी होना बेहद आवश्यक है। न्याय व्यवस्था सबके लिए समान है और हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है।”

न्यायाधीश ने विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, भोजन, नाश्ता, और जेल में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।

शिविर में जेलर युवराज सिंह मुवेल, न्यायालय कर्मचारी प्रदीप पाराशर, तथा जेल स्टाफ आकाश तहाड़, नरेन्द्र मालवीय, रोहित चौहान, केतन अलोने, और फार्मासिस्ट राजेश कर्मा उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।