📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

वित्तीय वर्ष 2025-26 की क्लोजिंग के चलते सेवाएं प्रभावित, 31 मार्च से 2 अप्रैल तक रहेगा असर

खरगोन। The India Speaks Desk
वित्तीय वर्ष 2025-26 की फाइनेंशियल क्लोजिंग के चलते मध्यप्रदेश में एम.पी. ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 31 मार्च 2026 को रात्रि 11:50 बजे से 02 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे तक एम.पी. ऑनलाइन पेमेंट गेटवे की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीयन भी रहेगा बाधित

इस अवधि के दौरान एम.पी. ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नए पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी बाधित रहेगी। इसके चलते नागरिक ऑनलाइन माध्यम से किसी भी प्रकार के आवेदन या भुगतान संबंधी सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।

लोक सेवा गारंटी की सभी सेवाएं रहेंगी बंद

इस दौरान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इनमें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूलनिवासी प्रमाण पत्र खसरा नकल अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं प्रमुख रूप से शामिल है।

प्रशासन की अपील

“नागरिक असुविधा से बचने के लिए आवश्यक सेवाओं हेतु आवेदन निर्धारित अवधि के पहले या बाद में ही करें।”
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय पर निपटाएं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।