📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पत्रकारों के हित, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर एकजुटता का संकल्प

बड़वाह। The India Speaks Desk

नगर पत्रकार संगठन को नई दिशा और मजबूती देने के उद्देश्य से रविवार को जनपद सभा ग्रह में नगर पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों और संरक्षकों के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में संघ के संरक्षक एवं मार्गदर्शक हरभजनसिंह भाटिया, कैलाश सोनी, प्रवीण शर्मा, ओमप्रकाश किवे और कुलदीप अरोरा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर एकजुट प्रयास करना रहा।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नगर पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें सुनील नामदेव — अध्यक्ष , मुकेश खेड़े — उपाध्यक्ष , मनीष शर्मा — कोषाध्यक्ष, अमित जोशी — सचिव, सुनील जायसवाल — महासचिव, लोकेन्द्र (लखन) परिहार — सह सचिव व सुनील परिहार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर पत्रकार संघ पत्रकारों के हितों, अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर संगठन बड़े स्तर पर आवाज उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा। इसके साथ ही भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नगर के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।