📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

22 से 24 नवंबर तक देवी अहिल्या घाट महेश्वर पर सजेगा संस्कृति और परंपरा का संगम

खरगोन। The India Speaks Desk

मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल के निदेशक, आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा आयोजित निमाड़ उत्सव 2025 का आगाज़ 22 नवंबर की शाम देवी अहिल्या घाट, महेश्वर पर भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुति के साथ होगा। यह तीन दिवसीय उत्सव 22 से 24 नवंबर तक चलेगा, जिसमें निमाड़ की लोक संस्कृति, कला, संगीत और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

उत्सव के शुभारंभ अवसर पर नई दिल्ली से आए सुप्रसिद्ध भक्ति गायक श्री लखवीरसिंह लक्खा एवं उनके साथियों द्वारा संगीतमय भक्ति प्रस्तुति दी जाएगी, जो माहौल को भक्तिमय बना देगी।


लोक-संस्कृति की झलक पेश करेंगे कलाकार

23 नवंबर को उत्सव के दूसरे दिन लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

बाड़मेर (राजस्थान) से श्री भुट्टे खाँ और साथियों द्वारा मांगणियार गायन

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

पुरी (उड़ीसा) से श्री चन्द्रमणि प्रधान और समूह द्वारा गोटीपुआ नृत्य

बड़ौदा (गुजरात) से श्री विजयभाई राठवा और साथियों द्वारा राठ नृत्य

इसी दिन निमाड़ी कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिसमें श्री मोहन परमार, श्री दिलीप काले, श्री राम शर्मा परिंदा, श्री जितेंद्र यादव, श्री धनसिंह सेन, एवं श्री बिहारी पाटीदार गांववाला अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।

“कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पद्मश्री श्री जगदीश जोशीला करेंगे।”


तीसरे दिन शास्त्रीय और लोकनृत्य से सजेगा मंच

24 नवंबर को उत्सव के अंतिम दिन शास्त्रीय और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से महेश्वर का माहौल सांस्कृतिक रंगों में रंग जाएगा।

श्रीमती गौरी देशमुख एवं समूह (खरगोन) — कथक नृत्य

श्रीमती अनुजा जोशी एवं समूह (खण्डवा) — गणगौर नृत्य

श्री रामदास साकल्ले एवं समूह (खण्डवा) — काठी नृत्य

इसी दिन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी होगा, जिसमें श्री सुदीप भोला, डॉ. शंभूसिंह मनहर, श्री भुवन मोहिनी, श्री नरेंद्र श्रीवास्तव अटल, और श्री राम भदावर ‘ओज’ काव्यपाठ करेंगे।

“राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का संचालन प्रसिद्ध सूत्रधार श्री बुद्धिप्रकाश दाधीच द्वारा किया जाएगा।”


निमाड़ उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी —

22 नवंबर: सुबह 8 बजे रैली (उत्कृष्ट विद्यालय से घाट तक), 9 बजे कबड्डी प्रतियोगिता, दोपहर 3 से 5 बजे नौका सज्जा प्रतियोगिता।

23 नवंबर: सुबह 9 बजे कुश्ती प्रतियोगिता, दोपहर 12 से 3 बजे मेहंदी प्रतियोगिता।

24 नवंबर: दोपहर 2 से 3 बजे रंगोली प्रतियोगिता।


कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने उत्सव के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्सव के समन्वयक — श्री आकाश सिंह (सीईओ, जिला पंचायत) एवं श्री निरज अमझरे (डीएटीसीसी, जिला पंचायत खरगोन) रहेंगे।
स्थानीय स्तर पर समन्वय का दायित्व एसडीएम मण्डलेश्वर सुश्री पूर्वा मण्डलोई को सौंपा गया है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।