खरगोन/बड़वाह/द इंडिया स्पीक्स / सोनू नायक की रिपोर्ट
स्थानीय निर्मल विद्यापीठ विद्यालय में मंगलवार को एक खास टैलेंट शो का आयोजन किया गया, जिसका मकसद था – नन्हे विद्यार्थियों के भीतर छिपी बड़ी प्रतिभाओं को मंच देना। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गायन, नाट्य और कला के अलग-अलग रूपों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसे देख अभिभावक और शिक्षक भी हैरान रह गए।
🎤 “हर विद्यार्थी एक चमकता सितारा” – प्राचार्य आशीष झा
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य आशीष झा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा,
“हर विद्यार्थी में एक छुपी हुई प्रतिभा होती है। सही मार्गदर्शन और समय पर मंच मिलने पर यही प्रतिभा उन्हें भविष्य का सितारा बना सकती है।”
🏫 निर्मल विद्यापीठ – निमाड़ का शिक्षा गौरव
विद्यालय के मीडिया प्रभारी जसविंदर सिंह भटियां ने बताया कि निर्मल विद्यापीठ को निमाड़ क्षेत्र का शिक्षा का गौरव यूं ही नहीं कहा जाता। यहां समय-समय पर ऐसे आयोजनों के ज़रिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और आत्मविश्वास की शिक्षा भी दी जाती है।
📞 7772828778 | 7723024600
🎉 डायरेक्टर ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के डायरेक्टर प्रतीक जैन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,
“यह मंच बच्चों को आत्मविश्वास और नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाता है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”












