📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने हेतु विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं की हुई शुरुआत

खरगोन। The India Speaks Desk
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने शनिवार को सेगांव के BRC मैदान और भगवानपुरा के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। दोनों ही स्थानों पर खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।


“फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम” — सांसद डॉ. सोलंकी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. सोलंकी ने कहा—

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए पारंपरिक खेलों, योग, प्राणायाम और व्यायाम को बढ़ावा देने हेतु पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि यही उद्देश्य लेकर सेगांव और भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई है।
उन्होंने जिलेवासियों से खेलों में रुचि और समय देने की अपील करते हुए कहा कि इससे न सिर्फ व्यक्ति स्वस्थ होगा, बल्कि स्वस्थ प्रदेश के निर्माण में भी योगदान मिलेगा।


25 दिसंबर को खरगोन में भव्य समापन

सांसद डॉ. सोलंकी ने जानकारी दी कि खेल महोत्सव का भव्य समापन 25 दिसंबर को खरगोन जिला मुख्यालय में होगा, जहां लगभग 10 हजार खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।


योगा डेमो और शपथ ग्रहण के साथ हुई शानदार शुरुआत

कार्यक्रम में सांसद डॉ. सोलंकी ने प्रतिभागियों को खेल महोत्सव की शपथ दिलाई।
शालेय विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक योगा डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोहा।
मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।


ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।