📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नौ दिनों तक चली प्रभात फेरियों में गूंजा गुरबाणी का स्वर, संगत ने बढ़ाई आयोजन की शोभा

बड़वाह। The India Speaks Desk

सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत बड़वाह नगर में पिछले नौ दिनों से निकल रही प्रभात फेरियों का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा किया गया।

समिति के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभात फेरियों में संगत ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती प्रभात फेरी

अंतिम दिवस की प्रभात फेरी सुबह गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई, जो स्टेशन रोड, महावीर कॉलोनी, खंडवा रोड, कवर कॉलोनी, पुखराज कॉलोनी से होती हुई पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान संगत ने
“गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला”, “अमृत पिवो सदा चिर जीवो” जैसे गुरबाणी शबदों के माध्यम से गुरुजी की महिमा का गुणगान किया।

समिति के सचिवद्वय सरदार मनप्रीत सिंह एवं सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक बड़ी संख्या में संगत प्रभात फेरियों में शामिल हुई, जिससे आयोजन की धार्मिक गरिमा और भी बढ़ गई।

सिक्ख संगत ने किया गुरु जस गायन

प्रभात फेरी में भाई बुध सिंह, रविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, रंदीप सिंह, रमनदीप सिंह, लवलीन सिंह, अवनीत सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सिक्ख संगत ने सहभागिता कर गुरु जस का गायन किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह भाटिया जी के परिवार की ओर से निशान साहिब के चोले की सेवा की गई।

समिति के मीडिया प्रभारी सरदार परविंदर सिंह ने संगत से 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।