📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पार्किंग और होल्डिंग एरिया की संभावनाओं का आकलन, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

खरगोन। The India Speaks Desk

सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री रवींद्र वर्मा ने बुधवार, 07 जनवरी को कसरावद एवं माकड़खेड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित पार्किंग एरिया एवं होल्डिंग एरिया की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत आकलन किया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात पर विशेष फोकस

कलेक्टर एवं एसपी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—

  • भविष्य में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए
  • सुचारु आवागमन एवं यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं
  • पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया की क्षमता, सुरक्षा और पहुंच मार्ग का व्यावहारिक परीक्षण किया जाए

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शंकुतला रूहल, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल जैन, एसडीएम श्री सत्येन्द्र बैरवा, जनपद सीईओ श्रीमती रीना किराड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने संभावित व्यवस्थाओं पर चर्चा कर सिंहस्थ 2028 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने की दिशा में आवश्यक सुझाव साझा किए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।