📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कलेक्टर व नगरपालिका अमले ने श्रमदान कर की गाद हटाने की शुरुआत

खरगोन। The India Speaks Desk

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर की जीवनदायिनी कही जाने वाली कुंदा नदी को साफ एवं स्वच्छ बनाए जाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस पहल की गई। नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा 13 दिसम्बर 2015 को कुंदा नदी किनारे श्री गणेश मंदिर के सामने विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद के समस्त पदाधिकारीगण की उपस्थिति में कुंदा नदी में जमी गाद को बाहर निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

हर शनिवार-रविवार चलेगा जनसहयोग से अभियान

नगर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों के सहयोग से कुंदा नदी की नियमित साफ-सफाई की जाएगी, जिससे नदी को स्थायी रूप से स्वच्छ रखा जा सके।

अभियान के दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने स्वयं श्रमदान करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि—

“नदी में जमी गाद को बाहर निकालने के लिए मशीनों का उपयोग भी किया जाएगा। नदी से निकली गाद किसान ट्रैक्टर के माध्यम से ले जा सकते हैं।”

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया अरुण जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल, पार्षदगण श्री धीरेंद्रसिंह चौहान, श्री संतोष वर्मा, श्री रियाजुद्दीन शेख, पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश पाटीदार, डॉ. अरविंद पाटीदार, प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री महेश वर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री जितेंद्र मेढ़ा, उपयंत्री श्री जयपाल जमरे, श्री संजय सोलंकी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।