स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 17 दिसंबर तक चल रहा है विशेष जन-जागरूकता अभियान
बड़वाह। The India Speaks Desk
स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता की पाठशाला अभियान के तहत बड़वाह नगर पालिका द्वारा स्कूली बच्चों की एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। रैली सांदीपनि शाला बड़वाह से प्रारंभ होकर नगर पालिका बड़वाह के परिसर में संपन्न हुई।
यह कार्यक्रम नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक एवं नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों ने बच्चों को किया संबोधित
नगर पालिका परिसर में रैली के समापन पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रजनी भंडारी, अनिल कानूनगो एवं सतविंदर सिंह भाटिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
“स्वच्छता अभियान रैली, स्वच्छ भारत मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।”
अतिथियों ने कहा कि स्कूली बच्चे, नागरिक और अधिकारी मिलकर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हैं, नारे लगाते हैं और सफाई अभियान चलाकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हैं।
📞 7772828778 | 7723024600
स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहीं खुशी ठाकुर ने रैली के उद्देश्य और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
जन-जागरूकता: स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति लोगों को शिक्षित करना
सामूहिक भागीदारी: स्कूलों, कॉलेजों और समुदाय को अभियान से जोड़ना
नारे और संदेश:
“हर नागरिक का एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा”
“स्वच्छ भारत, खुशहाल भारत”
सफाई अभियान: रैली के दौरान सड़कों, परिसरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई
संकल्प: स्वच्छता को रोज़मर्रा की जिम्मेदारी मानने का संकल्प
इस अवसर पर समाजसेवी प्रसून दस्सानी, देवांग जानी, सारिका खेड़ेकर एवं रिंकु भाटे भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।












