📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव, मनरेगा की जगह लागू हुआ VB-G RAM G Act 2025

खरगोन। The India Speaks Desk

भारत सरकार के विकसित भारत@2047 विजन के अनुरूप महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा)-2005 के स्थान पर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अर्थात वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) अधिनियम, 2025 को लागू कर दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस नए अधिनियम के प्रावधानों, अधिकारों और लाभों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 26 दिसंबर 2025 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समस्त मैदानी अधिकारियों, पंचायत सचिवों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि ग्राम सभाओं में ग्रामीण श्रमिक, महिलाएं, एससी/एसटी परिवार,कमजोर एवं वंचित वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

ग्राम सभाओं की संपूर्ण कार्यवाही का पूर्ण अभिलेखीकरण किया जाएगा।
सभा से संबंधित जियो-टैग्ड फोटो, वीडियो रिकॉर्डिंग,उपस्थिति विवरण को पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से meetingonline.gov.in पोर्टल पर रीयल टाइम अपलोड किया जाएगा।

वीबी-जी राम जी अधिनियम-2025 के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम सभा का पूर्व निर्धारित एजेंडा, अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी,पोस्टर एवं बैनर का उपयोग
अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।