भीकनगांव । The India Speaks Desk
मप्र शासन आनंद विभाग के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा भीकनगांव के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आत्महत्या रोकने के लिए जागरूकता का संकल्प
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री केबी मंसारे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में हर साल करीब 2 लाख लोग आत्महत्या कर असमय जीवन समाप्त कर लेते हैं।
उन्होंने कहा कि
तनाव, अवसाद और असफलता जीवन का हिस्सा हैं लेकिन आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है।
छात्राओं ने रखे अपने विचार
📞 7772828778 | 7723024600
संगोष्ठी में छात्राओं ने भी आत्महत्या रोकथाम और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में प्राचार्य सुनीता सिंघल, शिक्षक पंकज लववंशी और रमेश चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे।












