📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com
250 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, शह और मात के खेल में दिखाई बौद्धिक प्रतिभा
खरगोन | 2 अगस्त 2025 — शतरंज की बिसात पर शुक्रवार को जिलेभर के 250 छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक रणनीति का प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 24 शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता महर्षि विद्या मंदिर परिसर में आयोजित हुई।
शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानूडे और प्राचार्य श्रीमती रेणु राय की उपस्थिति में हुआ। तीन आयु वर्गों — अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 — में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजयी प्रतिभागी अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
📞 7772828778 | 7723024600
जिला शिक्षा अधिकारी कानूडे ने छात्रों को नियमित अभ्यास और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि,
“शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में धैर्य, निर्णय क्षमता और दूरदृष्टि विकसित करती हैं।”
इस अवसर पर क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा, शतरंज विशेषज्ञ एडवोकेट महेश चौरे, एडवोकेट सागर सोनी, ईश्वर चंदेल, महर्षि विद्यालय के महेंद्र बर्वे, व कई खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। संचालन प्रणय कुमार गौतम और आभार प्रवीण वाघ ने व्यक्त किया।
📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें:
📞 7772828778 | ✉️ editor@theindiaspeaks.com