📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com
🏟 बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से होगा आयोजन
भारतीय ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा आज से भारत में पहली बार हो रहे टॉप लेवल एथलेटिक्स इवेंट Neeraj Chopra Classic की मेजबानी करेंगे। यह मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में आज (5 जुलाई) शाम 7 बजे से शुरू होगा।
यह इवेंट एक एकदिवसीय Continental Tour Gold मीटिंग है, जिसे World Athletics द्वारा गोल्ड स्टेटस दिया गया है। यह पहली बार है जब भारत में इस स्तर का Track and Field आयोजन हो रहा है।
📞 7772828778 | 7723024600
🌍 क्या है Continental Tour Gold मीट?
दुनिया भर में World Championships, Diamond League और अन्य प्रमुख मीटिंग्स के अलावा Continental Tour की एक सीरीज होती है, जिसमें इवेंट्स को A (Gold), B (Silver), C (Bronze), और Challenger श्रेणियों में बाँटा गया है।
हाल ही में नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य के Ostrava Golden Spike में जीत दर्ज की थी, जो एक गोल्ड-रेटेड वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट है और 1961 से आयोजित हो रहा है। उसी तर्ज पर यह भारत में पहली बार आयोजित हो रहा है।
🏆 क्यों है ये इवेंट खास?
इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सितंबर में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग पॉइंट्स मिलेंगे।
यह भारत में एथलेटिक्स के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
नीरज चोपड़ा खुद इस इवेंट को होस्ट कर रहे हैं, जो भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।
📌 रिपोर्ट: सौरभ सावले