📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भाजपा किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल, करनाल में गुरुवार 22 जनवरी को भाजपा किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की, जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ तय की गईं।

बैठक में जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद राणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने सभी पदाधिकारियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि—

“सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति के अनुसार संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।”

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़: प्रवीण लाठर

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाते हैं, नीतियों को लागू करते हैं, जनसंपर्क करते हैं और चुनावी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
“कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बिना कोई भी पार्टी सफल नहीं हो सकती। उनके बिना संगठन केवल कागज़ की पार्टी बनकर रह जाता है।”
जिलाध्यक्ष ने सभी मोर्चा पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।