📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

दिल्ली का नया मोबाइल नेटवर्क इक्वीपमेंट अब हरियाणा परिमंडल के अंतर्गत, 10 हजार नए टॉवर लगेंगे

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 5G मोबाइल इंटरनेट सेवा इस वर्ष हरियाणा से शुरू होने की उम्मीद है। करनाल सर्कल के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि BSNL की 4G सेवाएं वर्ष 2024 में हरियाणा से शुरू की गई थीं और अब उसी नेटवर्क को अपग्रेड कर 5G में बदला जाएगा। फिलहाल चेन्नई स्थित टेस्टिंग सेंटर में 5G तकनीक की टेस्टिंग चल रही है।

जी.एम. अनिल कुमार ने बताया कि BSNL की 4G और 5G दोनों सेवाएं पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं। भारत दुनिया का पांचवां देश है जिसने 4G और 5G कोर तकनीक विकसित की है। मौजूदा 4G साइट्स को ही तकनीकी रूप से अपग्रेड कर 5G सेवाओं में परिवर्तित किया जाएगा।

दिल्ली का नेटवर्क अब हरियाणा सर्कल के अधीन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब BSNL की मोबाइल सेवाओं का नया इक्वीपमेंट हरियाणा परिमंडल के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। पहले दिल्ली में MTNL का नेटवर्क था, जिसे अब BSNL हरियाणा में मर्ज कर दिया गया है। दिल्ली में लगभग 10 हजार नए मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे, जिससे BSNL की मोबाइल सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।

करनाल क्षेत्र में 5G मोबाइल सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए अतिरिक्त नए मोबाइल टॉवर भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क और तेज इंटरनेट सुविधा मिल सके।

हरियाणा की 70% ग्राम पंचायतें फाइबर से जुड़ी

जी.एम. अनिल कुमार ने बताया कि हरियाणा की करीब 70 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। इस परियोजना की शुरुआत तीन वर्ष पहले हुई थी। पिछले वर्ष सभी पंचायतों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 कनेक्शन मुफ्त दिए गए हैं और गांवों के सभी सरकारी संस्थानों को इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इस योजना में BSNL और राज्य सरकार ने मिलकर सहयोग किया।

“हरियाणा में BSNL की मोबाइल सिम सेवा का उपयोग करीब 12 लाख लोग कर रहे हैं, जबकि करनाल सर्कल के चार जिलों में यह संख्या लगभग 2 लाख है।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।