📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

लगभग 47 लाख रुपये की लागत से बनेगा भवन, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को मिलेगा नया मंच

करनाल। राजेन्द्र कैम | The India Speaks

असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव जोली खेड़ा में ग्राम विकास को नई दिशा देते हुए सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास विधायक योगेन्द्र राणा द्वारा किया गया। करीब 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सामुदायिक भवन गांववासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा।

गांव के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : विधायक राणा

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े हर कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

“निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का ही प्रयोग किया जाए।

इस अवसर पर गांव जोली खेड़ा के सरपंच प्रदीप कुमार, असंध मंडल महामंत्री विनय राणा, ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि अजय मास्टर, एस.सी. मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलबीर पोपड़ा, गांव गंगा टेहड़ी के सरपंच कुलदीप, गांव पोपड़ा के सरपंच राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

इस विकास कार्य के लिए विधायक योगेन्द्र राणा ने माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

अपने असंध दौरे के दौरान विधायक योगेन्द्र राणा गांव कौल खेड़ा में आयोजित जगत गुरु ब्रह्मानंद जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए।
साथ ही उन्होंने गांव चूहड़ माजरा में आगामी 23 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जगत गुरु ब्रह्मानंद जी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्रामवासियों से चर्चा की।

इसके अतिरिक्त विधायक ने जानकारी दी कि 14 दिसंबर को गांव गंगा टेहड़ी में माननीय विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों से पहुंचने का आह्वान किया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।