📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

16 दिसंबर से प्रारंभ हुई प्रभात फेरियों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग श्रद्धा के साथ हो रहे शामिल

बड़वाह। The India Speaks Desk

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बड़वाह की सिख संगत द्वारा 12 दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इन आयोजनों के तहत आरंभ के नौ दिनों तक प्रतिदिन अल सुबह प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, जिनमें संगत बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग ले रही है।

बड़वाह सिख समाज के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभात फेरियों का शुभारंभ 16 दिसंबर से किया गया है। इन फेरियों में बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरुवाणी का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।

चौथे दिवस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी प्रभात फेरी

चौथे दिवस की प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्री नगर कॉलोनी, नर्मदा कॉलोनी, सरस्वती नगर, पटवारी कॉलोनी, एरिगेशन कॉलोनी एवं बस स्टैंड से होती हुई पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची। मार्ग में सिख एवं गैर-सिख संगत द्वारा प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं श्रद्धा भाव से स्वागत किया गया।

प्रभात फेरी के दौरान बुध सिंह, रंदीप सिंह, अवनीत सिंह एवं रमनदीप सिंह द्वारा शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु जी का जस गायन किया गया, जिससे पूरा नगर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

सिख समाज के सचिव द्वय सरदार मनप्रीत सिंह एवं सरदार सतविंदर सिंह ने बड़वाह की समस्त सिख संगत से अपील की है कि वे इन धार्मिक आयोजनों में तन, मन और धन से सहभागिता कर गुरु परंपरा को सशक्त बनाएं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।