📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में सुबह से रात तक चला रसमई कीर्तन, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर करनाल के गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में भव्य कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और श्रद्धा भाव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया। गुरुपर्व मैनेजमेंट कमेटी द्वारा सभी सिख संगठनों के सहयोग से तथा बाबा सुखा सिंह कार सेवा वालों की देखरेख में आयोजित इस समागम की शुरुआत सुबह 8 बजे अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इसके बाद फूलों से सजे भव्य मंच पर खुले पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुशोभित कर कीर्तन समागम आरंभ किया गया।

पंथ के महान रागियों, कविसरों और बच्चों ने गुरु इतिहास से जोड़ी संगत

कीर्तन समागम में पंथ के महान रागी भाई नरिंदर सिंह और भाई गुरदित सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, अमृतसर ने रसमई कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कविसर भाई सुच्चा सिंह डेरा पठाना ने वीर रस से ओतप्रोत गुरु इतिहास सुनाकर संगत को भावविभोर किया। भाई गुरसेवक सिंह, हजूरी रागी गुरुद्वारा मॉडल टाउन तथा गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कीर्तन ने भी संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।
भाई अमृतपाल सिंह, हेड ग्रंथी गुरुद्वारा मंजी साहिब ने कथा और विचारों के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन, बलिदान और संदेशों को संगत के साथ साझा किया।
कीर्तन कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा पुनः शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चला। इस दौरान भाई मंजूर सिंह और भाई गुरप्रीत सिंह द्वारा नितनेम और श्री रहरास साहिब का पाठ किया गया। समागम में हरियाणा स्टॉप सिलेक्शन के सदस्य कपिल अत्रेजा, पार्षद मेघा भंडारी और कुलदीप मक्कड़ ने विशेष रूप से पहुंचकर श्रद्धा भाव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया।
गुरुपर्व मैनेजमेंट कमेटी के सचिव इंदरपाल सिंह और हरमीत सिंह हैप्पी ने विशिष्ट अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन दर्शन सिंह (कनाडा वाले) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना सर्कल करनाल की ओर से धार्मिक पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक पुस्तकें खरीदीं। गुरुपर्व मैनेजमेंट कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।
कीर्तन समागम के आयोजन में पंडाल सजाने की सेवा गुरु नानक सेवक जत्थे, स्कूटर पार्किंग की सेवा श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी भाई घन्हैया जी, तथा जोड़ाघर की सेवा नौजवान सेवक जत्थे द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गुरुपर्व मैनेजमेंट कमेटी के सचिव ने सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिंदर सिंह, इंदरपाल सिंह, रतन सिंह सग्गू, हरमीत सिंह हैप्पी, हरप्रीत सिंह नरूला, गुरपाल सिंह डोनी, तजिंदर सिंह डिंपी, दर्शन सिंह, एपीएस चोपड़ा, बंटी चावला, परमजीत सिंह संधू, गुरनाम सिंह रामगढ़िया सहित बड़ी संख्या में सेवादार और भक्त मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।