📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण जी ने किया विमोचन, कहा — “सोशल मीडिया जागरूकता का सशक्त माध्यम बन सकता है”

चंडीगढ़। राजेन्द्र कैम | The India Speaks

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष माननीय हरविन्द्र कल्याण जी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा पत्रकार संघ की स्मारिका 2025 का लोकार्पण किया। इस वर्ष की स्मारिका का विषय रहा — “सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव”, जिसमें पत्रकारों ने नए मीडिया के बदलते स्वरूप और समाज पर उसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण किया है।


अध्यक्ष जी ने कहा — सोशल मीडिया बने सकारात्मक शक्ति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि —

“यदि सोशल मीडिया पर तथ्य सही हों, तो यह समाज में जागरूकता लाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है और अराजकता से बचाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना चाहिए ताकि समाज में सटीक और सकारात्मक संदेश पहुंचे।


इस अवसर पर हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री के.बी. पंडित जी ने संघ की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्मारिका 2025 पत्रकारिता जगत के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में स्मारिका में योगदान देने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


पत्रकारिता जगत की हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.के. संधु, निदेशक चढ़ती कलां, ने समूह संपादक पद्मश्री जगजीत सिंह दर्दी का संदेश पढ़कर सुनाया।
इस मौके पर दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली, विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव, पत्रकार धर्मपाल धनखड़, अनुराग अग्रवाल, दिनेश भारद्वाज, और संघ के करनाल जिला अध्यक्ष राजकुमार प्रिंस सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।