📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

किलों, मंदिरों और विज्ञान केंद्र के अवलोकन से समृद्ध हुआ चार दिवसीय अध्ययन दौरा

बड़वाह । The India Speaks Desk

बड़वाह के ग्राम बामनपुरी स्थित निखिल विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का एक 30 सदस्यीय दल भारत की सांस्कृतिक विरासत और विज्ञान की जिज्ञासाओं को समझने के उद्देश्य से गुलाबी नगरी जयपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर गया। यह दल विद्यालय के प्राचार्य महेश बिरला के नेतृत्व एवं विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय के मार्गदर्शन में रवाना हुआ।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पशुपतिनाथ मंदिर, चित्तौड़ दुर्ग, आमेर किला एवं हवामहल जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। इन स्थलों पर विद्यार्थियों को राजस्थान की समृद्ध परंपरा, स्थापत्य कला और इतिहास की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

आंचलिक विज्ञान केंद्र में शांत हुई जिज्ञासाएं

इसके पश्चात दल जयपुर स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र पहुँचा, जहां विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रयोगों, मॉडल्स और प्रदर्शनों को देखा। यहां गाइड एवं विज्ञान शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे उनका तार्किक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मजबूत हुआ।

भ्रमण के दौरान शिक्षिकाएं मीनाक्षी पाटीदार, भास्कर पाटीदार एवं श्रेष्ठी पाटीदार ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, राजस्थान की लोक-संस्कृति और सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी दी।

चार दिवसीय इस शैक्षणिक यात्रा के समापन पर विद्यार्थियों ने खाटू श्याम के दर्शन किए और सकुशल विद्यालय लौटे। इस दल में रागिनी यादव, नेहा राठौर, भूमिका शाह, मुस्कान, समीक्षा, कनिका, आयुषी, अश्विनी, रूपाली, विश्वास देवराय, सचिन, सुजल सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।