📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

किसानों को बिना सही जानकारी दिए बेचा गया ज़हरीला खरपतवारनाशक, कई गांवों की फसलें हुई बर्बाद


कन्नौद (देवास जिला)। द इंडिया स्पीक्स डेस्क
कन्नौद विकासखंड के कई गांवों — पीपल्दा, मथनी, काटकूट, गुदभेल आदि में सोयाबीन की फसल के सूखने की गंभीर शिकायतों के बाद प्रशासन ने HPM केमिकल एंड फर्टिलाइजर (नई दिल्ली) के मालिक और 6 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

किसानों ने बताया कि उन्होंने कंपनी का बायोकलोर नामक खरपतवारनाशक खरीदा और अपनी फसल में उपयोग किया, लेकिन कुछ ही दिनों में सोयाबीन की फसल पीली पड़कर सूखने लगी। इससे दर्जनों किसानों को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

प्रशासन सख्त, कीटनाशक अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में केस

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा प्राथमिक जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि कंपनी द्वारा किसानों को उत्पाद की पूरी जानकारी नहीं दी गई।

इस आधार पर कन्नौद थाने में कीटनाशक अधिनियम 1968 और भारतीय दंड संहिता की धारा 318(2) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

कृषि विभाग की अपील: पंजीकृत उत्पाद ही खरीदें

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और प्रमाणित विक्रेताओं से ही कीटनाशक खरीदें। साथ ही, किसी भी नए उत्पाद के प्रयोग से पहले कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।
किसी भी संदेह या गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।


🟥 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे 7772828778
Email: editor@theindiaspeaks.com

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।