📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

दिन में 10 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग तेज, जाम के चलते सड़क हादसा भी

खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks

खरगोन में लगातार बिगड़ते बिजली शेड्यूल के खिलाफ किसानों का गुस्सा उफान पर है। बिजली कटौती और रात के समय जबरन सप्लाई देने के विरोध में किसानों ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया, जो धीरे-धीरे चक्काजाम में बदल गया। जाम के चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और इसी दौरान सड़क हादसा भी हो गया, जिसमें एक युवक घायल हुआ है।


करही से जगी चिंगारी, अब धरगांव तक पहुंचा प्रदर्शन

कुछ समय पहले करही क्षेत्र में किसानों ने विशाल धरना देकर बिजली संकट का विरोध किया था। उस दौरान SDM ने किसानों को समस्या समाधान के लिए 10 दिनों का आश्वासन दिया था, लेकिन किसानों का आरोप है कि स्थिति जस की तस है।

इसी समस्या को लेकर आज धरगांव में भी किसानों का गुस्सा भड़क उठा। उमिया गेट से शुरू हुआ प्रदर्शन लगभग 10 किलोमीटर दूर कतरगांव तक पहुंच गया, जिसके कारण मार्ग पर भारी जाम की स्थिति बन गई।


चक्काजाम के बीच सड़क हादसा, एक घायल

सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान बनी अव्यवस्था के बीच एक सड़क हादसा हो गया। टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।


दिन की जगह रात में बिजली से बढ़ी किसानों की मुश्किलें

मूल रूप से किसानों का यह विरोध बिजली विभाग द्वारा बदले गए शेड्यूल को लेकर है।
इस समय विभाग ने 10 घंटे की बिजली सप्लाई को दो हिस्सों – 5 घंटे दिन में और 5 घंटे रात में – बांट दिया है।

किसानों का कहना है कि ठंड के मौसम में रात के समय सिंचाई करना बेहद मुश्किल है। इसलिए उनकी मांग है कि—

“पूरे 10 घंटे की बिजली सप्लाई सिर्फ दिन में ही दी जाए।”

किसानों का प्रतिनिधिमंडल SDM और SDOP को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।