खरगोन, 19 अगस्त 2025।
खरगोन जिले में चालू मानसून सत्र में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से 19 अगस्त 2025 तक जिले में केवल 425 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इसी अवधि में पिछले वर्ष 558.62 मिमी वर्षा हुई थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 825 मिमी मानी जाती है, जिससे स्पष्ट है कि इस वर्ष मानसून कमजोर रहा है।
📊 24 घंटे में कहां कितनी वर्षा हुई?
19 अगस्त को सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में जिले में 24.80 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार आंकड़े इस प्रकार हैं:
भीकनगांव: 53 मिमी
बड़वाह: 53 मिमी
सनावद: 50 मिमी
📞 7772828778 | 7723024600
झिरन्या: 39 मिमी
भगवानपुरा: 12 मिमी
सेगांव: 13 मिमी
खरगोन: 10 मिमी
गोगावां: 10 मिमी
महेश्वर: 05 मिमी
कसरावद: 03 मिमी
📅 पूरे सत्र की अब तक की स्थिति
1 जून से 19 अगस्त 2025 तक तहसीलवार वर्षा स्थिति:
| तहसील | वर्षा 2025 (मिमी) | वर्षा 2024 (मिमी) |
| खरगोन | 440 | 582.20 |
| गोगांवा | 263 | 614 |
| सेगाव | 418 | 545 |
| भगवानपूरा | 485 | 492 |
| भीकनगांव | 338 | 589 |
| झिरन्या | 368 | 519 |
| बड़वाह | 708 | 681 |
| सनावद | 497 | 554 |
| महेश्वर | 388 | 496 |
| कसरावद | 345 | 514 |
विशेष बात:
बड़वाह और सनावद ने इस साल भी अधिक वर्षा प्राप्त की है, जबकि गोगावां, भीकनगांव और महेश्वर में कमजोर मानसून दर्ज किया गया।











