📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

हिल्स एक्सक्लूसिव और Healers शोरूम्स के विस्तार से रिटेल नेटवर्क होगा मजबूत
करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

देश की जानी-मानी शूज कंपनी Liberty Shoes ने अपनी 83वीं नेशनल चैनल मीट के दौरान AW-26 (ऑटम-विंटर 2026) कलेक्शन का भव्य शुभारंभ किया। 25 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।
परिवार के हर वर्ग के लिए स्टाइल और कम्फर्ट का संगम
AW-26 रेंज में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए डिज़ाइन किए गए आधुनिक, आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर पेश किए गए। प्रीमियम मटेरियल, बेहतर फिट और टिकाऊपन पर विशेष फोकस रखा गया है, ताकि ग्राहकों को हर कदम पर स्टाइल और आराम दोनों मिल सकें।

कंपनी के COO श्री रमन बंसल ने बताया कि मार्केट ट्रेंड्स और कस्टमर फीडबैक के आधार पर हिल्स, Leap7X, Lucy & Luke और AHA जैसी कोर कैटेगरीज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो कुल बिक्री में 70% से अधिक योगदान देती हैं।
“हम अपने चैनल पार्टनर्स के साथ मिलकर निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। AW-26 कलेक्शन और नए शोरूम्स की पहल ब्रांड को और मजबूत करेगी।”

टेक्नोलॉजी और प्रीमियम रेंज पर विशेष जोर

मीट के दौरान टेक्नोलॉजी इनोवेशन के तहत नई प्रीमियम रेंज पेश करने की घोषणा की गई। पुरुष, महिला और बच्चों के लिए किफायती श्रेणी में भी प्रीमियम विकल्प शामिल किए गए हैं। न्यूनतम SKU प्लेसमेंट पर अतिरिक्त मार्जिन देने की योजना भी साझा की गई।

2000 वर्गफुट के मेगा शोरूम्स, 25 नए Healers एक्सक्लूसिव स्टोर्स का लक्ष्य

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न शहरों में न्यूनतम 2000 वर्गफुट क्षेत्रफल के साथ नए मेगा शोरूम्स खोलने की योजना घोषित की है। साथ ही 2026-27 में देशभर में 25 Healers एक्सक्लूसिव शोरूम्स खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इन शोरूम्स को आधुनिक और ग्राहक-अनुकूल अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया जाएगा।
लाइफस्टाइल परफ्यूम और एक्सेसरीज़ से बढ़ेगी बिक्री
कंपनी के हेड मार्केटिंग श्री रामनाथ वर्मा ने रिटेल शोरूम्स में लाइफस्टाइल परफ्यूम और बॉडी मिस्ट की शुरुआत की जानकारी दी, जिसे बाजार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बेहतर डिस्प्ले और एक्सेसरीज़ की वैरायटी के जरिए बिक्री बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
कंपनी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह विस्तार रणनीति आने वाले समय में ब्रांड की ग्रोथ जर्नी को और सशक्त बनाएगी तथा ग्राहकों को बेहतर विकल्प और प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।