📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

6,593 मीटर ऊँचाई पर पहली बार सूर्य नमस्कार कर दी योग की नई पहचान

हरियाणा। राजेंद्र कैम | The India Speaks

निफा (NIFA) हिसार शाखा के प्रधान और युवा योगी महेश कुमार ने एक नया इतिहास रच दिया है। महेश ने हिमाचल प्रदेश की माउंट मणिरंग (6,593 मीटर / 21,631 फीट) की ऊँचाई पर चढ़ाई कर सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

कठिन परिस्थितियों में दिखाई हिम्मत

हिसार के आर्य नगर निवासी दाना राम के पुत्र महेश कुमार ने 17 अगस्त को बारिश और खराब मौसम के बीच यह चढ़ाई शुरू की और 18 अगस्त को बेस कैंप पहुंचे। लगातार संघर्ष करते हुए 25 अगस्त को उन्होंने माउंट मणिरंग की चोटी पर तिरंगा फहराया। इस अभियान में शामिल 25 पर्वतारोहियों में महेश हरियाणा से अकेले प्रतिभागी थे।

सूर्य नमस्कार से रचा कीर्तिमान

माइनस 7 डिग्री तापमान में जब पूरा शरीर ठंड से कांप रहा था, तब महेश ने सूर्य नमस्कार का सम्पूर्ण अभ्यास किया। इतनी ऊँचाई पर योगाभ्यास करने वाले वे दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं। इससे उन्होंने भारतीय योग की शक्ति और आस्था को वैश्विक स्तर पर साबित किया।

मुख्यमंत्री और निफा परिवार का आशीर्वाद

चढ़ाई से पहले महेश ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शुभकामनाएँ प्राप्त की थीं। माउंट मणिरंग पर उन्होंने न केवल तिरंगा लहराया बल्कि निफा के सिल्वर जुबली लोगो को भी प्रदर्शित किया।
निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू, संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, राष्ट्रीय प्रधान डॉ. अश्विनी शेट्टी, महासचिव ब्रह्म सरूप शर्मा, प्रदेश प्रधान श्रवण शर्मा सहित सभी शाखाओं ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

आगे का सपना – माउंट एवरेस्ट

महेश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने साथियों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराना है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।