📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बच्चों को विधिक अधिकार, निःशुल्क सहायता, गुड टच–बैड टच और नशे के दुष्परिणामों की दी गई जानकारी

सवाईमाधोपुर। The India Speaks Desk

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, खंडार के तत्वाधान में दिनांक 18 नवंबर 2025 को NALSA (Jagriti – Justice Awareness for Grassroot Information and Transparency Initiative) Scheme 2025 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय, रावरा में व्यापक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लोगों की समस्याओं को समझकर उनका डेटाबेस तैयार किया गया, ताकि आगे समाधान की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा सके।


विधिक अधिकारों, योजनाओं और सहायता से परिचय कराया

जागृति इकाई समिति के सदस्यगण—पैनल अधिवक्ता रविशंकर गर्ग, रमेश चंद्र तेहरिया तथा अधिकार मित्र संजीविका सोनी ने विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं, निशुल्क विधिक सहायता, जागृति इकाई के गठन तथा इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया गया।

“बच्चों के लिए स्वयं की सुरक्षा और सही-गलत स्पर्श की पहचान बेहद जरूरी है।” — पैनल अधिवक्ता रविशंकर गर्ग

रविशंकर गर्ग ने बच्चों को गुड टच और बैड टच की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु समझाए। साथ ही नाल्सा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।

पैनल अधिवक्ता रमेश चंद्र तेहरिया ने विद्यार्थियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और उनसे नशे से दूर रहने की अपील की।


लोक अदालत और न्याय आपके द्वार अभियान की जानकारी

तालुका लिपिक गणपत सैनी ने छात्रों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और स्थायी लोक अदालत की प्रक्रिया और महत्व की जानकारी दी।
वहीं, अधिकार मित्र संजीविका सोनी ने ‘न्याय आपके द्वार’—लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान अभियान के बारे में बताया और विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को समाधान के लिए आगे लाने के लिए प्रेरित किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।