📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरनावदा में अधिकार मित्र पुष्पेन्द्र गौतम ने दी कानूनी जानकारी

सवाई माधोपुर। सत्यनारायण शर्मा। The India Speaks Desk
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरनावदा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की पहल अधिकार मित्र पुष्पेन्द्र गौतम द्वारा की गई।

अभियान का उद्देश्य—जनउपयोगी सेवाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान

शिविर को संबोधित करते हुए अधिकार मित्र पुष्पेन्द्र गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के 30 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 10 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक ‘‘न्याय आपके द्वार — लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान’’ नामक राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य विभिन्न जनउपयोगी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

उन्होंने बताया कि अभियान में बैंकिंग, बीमा, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, जल आपूर्ति, आवास एवं भू-संपदा, डाक एवं टेलीफोन, नगर निकाय, शिक्षा एवं परिवहन सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निपटारा किया जा रहा है।

शिकायतें दर्ज करने की प्रक्रिया आसान — अधिकारी

शिविर में तालुका लिपिक गणपत सैनी ने बताया कि आमजन निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर अपनी शिकायतों का निस्तारण कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के हेल्पलाइन नंबर 8306002136 या रालसा व्हाट्सऐप नंबर 9119365734 पर आवेदन भेज सकते हैं।
साथ ही इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर भी आवेदन जमा करवा सकते हैं।

“अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों को उनके कानूनी अधिकारों, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई.”

पंपलेट, पोस्टर और जागरूकता सामग्री का वितरण

कार्यक्रम के दौरान नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न लोक उपयोगी योजनाओं के पंपलेट और पोस्टर वितरित किए गए। साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु सामग्री भी छात्रों और उपस्थित नागरिकों को प्रदान की गई।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

अवसर पर तालुका लिपिक गणपत सैनी, अधिकार मित्र पुष्पेन्द्र गौतम, विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।