📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह (The India Speaks):

आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय सेंट मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल में सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रो एवं तहसीलदार शिवराम कनासे के मार्गदर्शन में 8 और 9 जुलाई को आयोजित किया गया।

पहले दिन का प्रशिक्षण: संवैधानिक जानकारी से लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया तक

प्रशिक्षण के पहले दिन मतदान केंद्र क्रमांक 01 से 126 तक के BLO को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को चार सत्रों में विभाजित किया गया था, जिनमें संवैधानिक प्रावधानों, BLO की जिम्मेदारियों और गणना फार्म (फॉर्म 06, 06क, 07, 08) भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान रियल केस स्टडी और ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।

दूसरे दिन की कार्यशाला: सर्वेक्षण के दौरान संभावित समस्याओं पर रहा फोकस

दूसरे दिन मतदान केंद्र क्रमांक 126 से 256 तक के BLO को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान भी रोल प्ले के ज़रिए BLO से घर-घर सर्वेक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं को रेखांकित कर समाधान की प्रक्रियाएँ बताई गईं। BLO ने स्वयं विभिन्न पारिवारिक भूमिकाओं का अभिनय कर फील्ड में आने वाली दिक्कतों को उजागर किया और उनके समाधान प्रस्तुत किए।

तकनीकी नवाचार भी रहा आकर्षण का केंद्र

प्रशिक्षण के दौरान e-अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई तथा e-वैल्यूएशन के अंतर्गत BLO से 30 ऑनलाइन प्रश्नों का परीक्षण कराया गया, जिससे उनके ज्ञान का मूल्यांकन हो सका।

प्रशिक्षण में शामिल रहे ये प्रमुख अधिकारी

इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. परेश विजयवर्गीय, विनय पाटिल, राजेंद्र पंडित, सतविंदर सिंह भाटिया, राजेश अटूदे, सावन राठौर का मार्गदर्शन प्रमुख रहा।

वहीं प्रशासनिक स्तर पर नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान, निर्वाचन प्रभारी कमलेश केशरे, हेमंत हिरवे, चेतन शर्मा, अंकित कानूनगो, गोलू बिर्ला, मुनीश चतुर्वेदी, अनिल सोलंकी, अंतिम करोले आदि का योगदान उल्लेखनीय रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।