📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय खरगोन का विभागवार गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 108 एम्बुलेंस सेवाओं में खामियां पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एक वाहन ऑफ रोड, ऑक्सीजन फ्लो मीटर खराब तथा नंबर प्लेट अनुपस्थित पाए जाने पर एम्बुलेंस मैनेजर एवं सीएमएचओ को तत्काल सुधार और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सभी एम्बुलेंस में कंबल एवं ऑक्सीजन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
एसएनसीयू विभाग में ड्यूटी रोस्टर, उपकरण एवं केसशीट का अवलोकन किया गया। भर्ती बच्चों की संख्या को देखते हुए यूनिट के विस्तार हेतु एनएचएम/पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। 100 बिस्तरीय फील्ड अस्पताल का निरीक्षण कर एनआरसी एवं पीडियाट्रिक विभाग को वहां शिफ्ट करने के आदेश दिए गए।
जिले में सोनोग्राफी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन बढ़ाने तथा गायनिक चिकित्सकों को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए। एमसीएच विंग, लेबर रूम, एचडीयू एवं गायनिक ओटी में केसशीट संधारण और प्रोटोकॉल पालन पर विशेष जोर दिया गया।
आईपीएचएल लैब निरीक्षण के दौरान भगवानपुरा ब्लॉक से सिकलसेल जांच सैंपल न आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और सभी ब्लॉकों से समय पर सैंपल व रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ, सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।