ज्योतिर्मय विद्यालय में गणेश उत्सव का हुआ भावपूर्ण आयोजन
बड़वाह | The India Speaks
स्थानीय ज्योतिर्मय मूक बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय में गणेश उत्सव के अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। बच्चों ने मिलकर भगवान सिद्धिविनायक गणेश जी की आरती उतारी और भक्ति गीतों के साथ माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
सांकेतिक भाषा में मिली जानकारी
इस दौरान अजहर शेख ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा का महत्व और पूजा की विधि बच्चों को सांकेतिक भाषा में समझाया। इससे बच्चों को धार्मिक परंपराओं की जानकारी सहजता से प्राप्त हुई।
उत्साह और भक्ति का संगम
विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों ने भी गणेश चतुर्थी का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण भक्ति भाव और संस्कृति की छटा से सराबोर रहा।












