क्लस्टर आधारित ऋण योजनाओं से राइस शेलर्स और टिम्बर मर्चेंट्स को मिलेगा लाभ
करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 25 फरवरी 2026 को प्रेम प्लाज़ा, करनाल में एमएसएमई ग्राहकों के लिए एक विशेष ग्राहक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में लगभग 45 एमएसएमई ग्राहकों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को बैंक की विशेष ऋण योजनाओं की जानकारी देना तथा व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोत्साहित करना था।
क्लस्टर आधारित ऋण योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान Punjab National Bank (पीएनबी) के अधिकारियों ने राइस शेलर्स एवं टिम्बर मर्चेंट्स के लिए तैयार की गई क्लस्टर आधारित ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इन योजनाओं के अंतर्गत आकर्षक ब्याज दरों पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस आयोजन के माध्यम से बैंक को लगभग ₹80 करोड़ के नए व्यवसायिक लीड्स प्राप्त हुए, जो क्षेत्रीय औद्योगिक विकास के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में MSME Development and Facilitation Office Karnal के अतिरिक्त विकास आयुक्त श्री संजीव चावला तथा Haryana Chamber of Commerce and Industries के राज्य उपाध्यक्ष श्री आर. एल. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारियों में अंचल कार्यालय चंडीगढ़ से उप महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार शर्मा, करनाल मंडल प्रमुख श्री त्रिमूर्ति शिव पांडे, उप मंडल प्रमुख श्री रजत शर्मा एवं एमसीसी प्रमुख श्री विजय राज सिंह राठौड़ ने सहभागिता की।
एमएसएमई क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने एमएसएमई क्षेत्र को समयबद्ध, पारदर्शी एवं आवश्यकता आधारित ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई और उद्यमियों को बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।












