📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

राष्ट्रीय पर्व नहीं मनाने के आरोपों पर BRC ने गठित की तीन सदस्यीय समिति, बच्चों-शिक्षकों के बयान दर्ज

खरगोन/कतरगांव। The India Speaks Desk

महेश्वर विकासखंड के ग्राम कतरगाव में स्थित श्री साई एकेडमी में गणतंत्र दिवस न मनाए जाने के आरोपों ने अब प्रशासनिक गंभीरता का रूप ले लिया है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में SDM एवं BRC महेश्वर को दिए गए लिखित आवेदन पर संज्ञान लेते हुए BRC कार्यालय ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।
गठित जांच टीम ने गुरुवार को विद्यालय पहुँचकर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

प्रशासन द्वारा गठित जांच दल में—श्री हिम्मत सिंह सीटोले,अकादमिक समन्वयक, संकूल समन्वयक, MRC मैडम शामिल थे।

जांच दल ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया—
“हमें श्री साई एकेडमी कतरगाव में गणतंत्र दिवस नहीं मनाए जाने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी शिकायत के आधार पर जांच के लिए विद्यालय आए हैं। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है।”

जांच अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया—
“अब तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच पूर्ण होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी।”

ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे न मनाना संविधान और राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पूरे मामले में क्षेत्रवासियों और प्रशासन की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि श्री साई एकेडमी में वास्तव में लापरवाही हुई या नहीं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।