📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सनावद, सतीश अमौरा–

परमशक्ति पीठ कोठी के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य गुरुपूजन एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पद्म भूषण सम्मानित व वात्सल्य मूर्ति पूज्य दीदी मां ऋतंभरा जी का हृदय से स्वागत किया गया। श्रद्धा, राष्ट्रप्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


गुरु ही जीवन की दिशा बदलते हैं: दीदी मां

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

दीदी मां ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा—

“गुरु अनुशासन की छेनी से शिष्य को गढ़ता है। जब विचार व्यवहार में बदलते हैं, तभी समाज में परिवर्तन आता है।”

उन्होंने अपने जीवन के प्रारंभिक दिनों की भावुक स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि मात्र 16 वर्ष की उम्र में वे वैराग्य लेकर हरिद्वार पहुँचीं और वहीं उन्हें अपने गुरु परमानंद जी महाराज का सान्निध्य मिला।


रामजन्म भूमि आंदोलन के संघर्ष से लेकर सामाजिक समरसता तक

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

दीदी मां ने अपने संबोधन में रामजन्म भूमि आंदोलन के संघर्षों को याद करते हुए कहा—

“मेरे गुरुदेव ने ही मेरी रक्षा की थी। कारसेवकों के बलिदान से ही यह मंदिर बना है। अब मेरा दायित्व है सामाजिक समरसता का प्रसार।”

उन्होंने युवाओं से ऊंच-नीच, जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर भारत माता के लिए समर्पण भाव से सेवा करने का आह्वान किया।


“रील बनाकर चरित्र न खोएं, बनें इजरायल जैसी वीर बालिकाएं”

दीदी मां ने विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं से आग्रह किया कि वे अपनी संस्कृति, मर्यादा और माता-पिता का सम्मान करें। उन्होंने कहा:

“बालिकाएं उच्छृंखल न बनें। रील बनाकर अपने चरित्र का पतन न करें, बल्कि इजरायल की वीर नारियों जैसी साहसी और राष्ट्रभक्त बनें।”


दीदी मां की आवाज से जागे थे रामभक्त: पराग अभ्यंकर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर ने राम मंदिर आंदोलन में दीदी मां के योगदान को याद करते हुए कहा—

“दीदी मां के उद्घोष ‘सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे’ ने संपूर्ण भारत को झकझोर दिया।”

उनकी ओजस्वी वाणी ने नौजवानों को जागृत किया और अयोध्या में मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सिंदूर पौधरोपण

कार्यक्रम की शुरुआत में परमशक्ति पीठ की नन्हीं बालिकाओं ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दीदी मां ने परिसर में सिंदूर का पौधरोपण कर नवशक्ति और पवित्रता का संदेश दिया।


विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर कई विशिष्ट जनप्रतिनिधियों और संगठनों की भागीदारी रही, जिनमें शामिल थे:

परमशक्ति पीठ संचालिका साध्वी साक्षी चेतना दीदी

बजरंग दल के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे

विधायक राजकुमार मेव, सचिन बिरला, कंचन तन्वे, नीलेश वर्मा

हिंदू जागरण मंच के सतीश इंगले

तथा आसपास व दूरदराज़ से आए श्रद्धालु


📸 दीदी मां ऋतंभरा के प्रेरक संदेश और नागरिक अभिनंदन से सनावद में गूंज उठा राष्ट्रभक्ति का स्वर।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।