📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

तीन दिवसीय खेल दिवस आयोजन संपन्न, 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

धौलपुर। दीपू वर्मा | The India Speaks

धौलपुर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल दिवस समारोह का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री निधि बी टी मुख्य अतिथि रहीं।

खिलाड़ियों को दी प्रेरणा

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री निधि बी टी ने कहा—
“खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को अपना आदर्श मानकर खेलों में बेहतर भविष्य बनाएं। पूरी लगन और ईमानदारी से खेलों की तैयारी करें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।”

उन्होंने बताया कि धौलपुर में ‘एक जिला, एक मैदान’ योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर का मैदान तैयार करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। साथ ही जल्द ही मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरेगी।

196 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि आयोजन के दौरान 196 खिलाड़ियों ने हॉकी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, जूडो, फुटबॉल और बुसु खेलों में भागीदारी निभाई।

अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला हॉकी संघ अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बोहरा, जिला बैडमिंटन संघ सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन, पूर्व डिप्टी फिजिकल विजय उदैनिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

समारोह में हॉकी मैत्री मैच का आयोजन हुआ जिसमें जिला कलेक्टर श्री निधि बी टी और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजय बघेल ने शिरकत की। मैच ड्रॉ रहा।

खिलाड़ियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम का संचालन रंजीत दिवाकर ने किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल कोच और संघ प्रतिनिधियों जैसे संदीप राना, योगेश थापा, गौरव चाहर, राजू सिंह, अंशुल राना, अनिल कंसाना, विक्रांत मुद्गल, रनवीर सिंह परमार, पूजा नरसल, रचना, अमृतलाल, रामेश्वर और इरशाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
टाइगर मार्शल आर्ट संस्थान और जिला बैडमिंटन संघ की ओर से अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।