📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करनाल। राजेंद्र कैम | The India Speaks

करनाल, 30 सितंबर। एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को आगामी 1 नवंबर से हर माह 2100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए लाडो लक्ष्मी एप पर पंजीकरण अनिवार्य है।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीण समस्याओं का निवारण

एसडीएम अनुभव मेहता मंगलवार को देर सांय निसिंग ब्लॉक के गांव थरोटा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर समाधान किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत परिवार में एक से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा, और प्रथम चरण में एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं:

स्वयं और परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड

रिहायशी प्रमाण पत्र

बैंक खाता नंबर

रात्रि ठहराव के दौरान सरपंच गुरपिंदर सिंह ने एसडीएम अनुभव मेहता और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें फैमिली आईडी में आय सत्यापन, बुढ़ापा पेंशन, जन्म तिथि सत्यापन, खेल मैदान, नंबरदार नियुक्ति, विधुर पेंशन, बिजली बिल और डेरे का रास्ता पक्का करवाने जैसी समस्याएं शामिल थीं।

मौके पर बनी बुढ़ापा पेंशन

रात्रि ठहराव के दौरान फूल कुमारी ने बुढ़ापा पेंशन से संबंधित समस्या उठाई। समाज कल्याण विभाग द्वारा मौके पर ही उनकी पेंशन बनाई गई, जिससे उन्होंने एसडीएम का धन्यवाद किया।

समाधान शिविर का फायदा उठाएं आमजन

एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय और उपमंडल कार्यालयों में हर सोमवार और वीरवार प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य शिकायतों का मौके पर निवारण किया जा रहा है।

इस अवसर पर डीडीपीओ कंचनलता, तहसीलदार निसिंग सुरेश, बीडीपीओ शिखा, एसएचओ भगवान दास सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।