जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में परिक्रमा सेवा की शुरुआत की, अमृतसर जिले में राहत कार्यों की जिम्मेदारी
तरावड़ी। The India Speaks
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने सोमवार को गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब पातशाही नौवीं, तरावड़ी में परिक्रमा में पत्थर लगाने की सेवा की शुरुआत की। सेवा शुरू होने से पहले बाबा जोगा सिंह कार सेवा वालों ने संगत के साथ मिलकर गुरु चरणों में अरदास की। इस अवसर पर कार्यकारिणी समिति मैंबर पलविंदर सिंह दरड़, भूपिंदर सिंह लाडी, उपसचिव अमरिंदर सिंह और आईटी प्रभारी हरकीरत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की सेवा का संकल्प
जत्थेदार झींडा ने कहा कि हरियाणा कमेटी पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए कृत्संकल्पित है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी और हरियाणा की संगत को अमृतसर जिला सेवा हेतु अलॉट किया गया है, जहां बाढ़ पीड़ितों की मदद और पुनर्वास का कार्य संस्था पूरी निष्ठा से करेगी।
सहायता के लिए अपील
जत्थेदार झींडा ने प्रदेश की संगत और आमजन से अपील की कि जो भी सहायता (राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं) देना चाहते हैं, वे उसे हरियाणा प्रदेश के गुरुद्वारा साहिबान में पहुंचाएं। इसके बाद यह सामग्री योजनाबद्ध तरीके से अमृतसर के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।
आर्थिक सहयोग के लिए बैंक खाता
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हरियाणा कमेटी ने कैनरा बैंक में एक खाता खोला है:
खाता संख्या: 110180318464
IFSC कोड: CNRB0002475
उन्होंने संगत से आग्रह किया कि जो भी आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, वे इस खाते में राशि जमा करें, ताकि बाढ़ पीड़ितों तक समय पर और प्रभावी मदद पहुंचाई जा सके।












