📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करनाल में कच्चे सफाई कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप

करनाल। राजेंद्र कैम | The India Speaks

करनाल में कच्चे सफाई कर्मचारियों ने अपने वेतन की मांग को लेकर हुडा ऑफिस, सेक्टर-12 के सामने सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जहां एक ओर स्वच्छता अभियान को लेकर जोर-शोर से प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर कच्चे कर्मचारियों को न तो स्थायी नौकरी दी जा रही है और न ही समय पर वेतन मिल रहा है।


कर्मचारियों का आक्रोश

धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले चार महीने से उनका वेतन रुका हुआ है। इसके चलते उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।


कर्मचारी नेता ने क्या कहा?

“सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द कच्चे सफाई कर्मचारियों का 4 महीने का रुका हुआ वेतन जारी करे और उन्हें स्थायी रोजगार प्रदान करे ताकि उनके परिवारों का पालन-पोषण हो सके।”
— सेवा सिंह, कर्मचारी नेता


65 दिनों से जारी आंदोलन

धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों का यह धरना लगातार 65 दिनों से जारी है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।