📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी की मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी पर जताया आक्रोश

करनाल। राजेंद्र कुमार | The India Speaks

करनाल में रविवार को कमेटी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में हुआ। भारी बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या इस मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

दरअसल दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

प्रवीण लाठर ने कहा—
“राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को पूरे देश से इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जब तक माफी नहीं मांगी जाती, भाजपा का राष्ट्रव्यापी विरोध जारी रहेगा।”

भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी इस विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी पूरे देश की महिलाओं का अपमान है, जिसके लिए संबंधित नेताओं को पूरे नारी समाज से माफी मांगनी चाहिए।

विधायक जगमोहन आनंद का बयान

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा—
“पीएम मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री की मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृभक्ति का अपमान है। यह कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दर्शाता है।”

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल

इस मौके पर करनाल विधायक जगमोहन आनंद के साथ चेयरमैन केश कला बोर्ड यशपाल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक भंडारी, जिला महामंत्री मानव पुरी, सुभाष कश्यप, मदन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, मोहन लोधी, राजेश अघी, त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, मनमीत बावा, मीनाक्षी भिंडर, रजनी परोचा, शुभम गुप्ता, आकाश अरोड़ा, डॉ. अमित कुमार, विजय वेदपाल और जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।